Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़विधायक आक्या द्वारा राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांस्कृतिक...

विधायक आक्या द्वारा राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का आयोजन

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल/चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा राजस्थान दिवस कार्यक्रमो की श्रंखला में राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधानसभा क्षैत्रवासियो के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का आयोजन किया गया।अपरांह 4 बजे से देर शाम तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। गायक कलाकार प्रेमशंकर जाट ने अपनी मधुर वाणी से अनेक राजस्थानी गीतों की प्रस्तुती दी।
राजस्थानी गीतों की प्रस्तुतियो पर बड़ी संख्या में श्रोता स्वयं को नही रोक सके व मंच पर जाकर थीरकने लगे। इसी क्रम में बस्सी से आए राजस्थानी आर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकारो द्वारा विभिन्न वेश भुषाओ में भारत सरकार व राजस्थान सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओ पर आधारित नाटक व नृत्यो की प्रस्तुतियो ने उपस्थित श्रोताओ को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर राजस्थानी संस्कृति व सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ पर आधारित बड़े बड़े बेनर लगाये गये थे।
इस अवसर पर अपने उदबोधन में विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहां की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आशीर्वाद हमेशा विधानसभा क्षैत्र चित्तौड़गढ़ पर रहता है तथा उनके द्वारा विधानसभा क्षैत्र में विकास की अनेक महत्वपूर्ण योजनाओ को साकार रूप देने का काम किया गया है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न समाज, औद्योगिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनो के पदाधिकारी व क्षैत्रवासी उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES