भीलवाड़ा । कोतवाली थाना सर्कल में दिनांक 4 मार्च 2026 को ओडो का खेडा में हुए जानलेवा हमले के आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने घटना में शामिल 4 पुरूष व 2 महिला आरोपियों को घटना के बाद 5 घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया । प्रार्थी चम्पालाल औड पिता नन्दाजी औड उम्र 54 साल निवासी ओड़ो का खेडा थाना कोतवाली भीलवाडा ने रिपोर्ट दर्ज करवायी और बताया कि पुरानी पारीवारीक रंजिश को लेकर मेरे काका पेमा ओड व उसके बेटे रतन ओड, ऊदा ओड, प्रकाश ओड, विनोद ओड, रतन ओड की पत्नी सायरी ओड, उदयलाल ओड की पत्नी प्रकाशी ओड सभी ने एक राय होकर घर में अनाधिकृत प्रवेश करके मेरे साथ तथा मेरे लडके राहुल व महेन्द्र के साथ मारपीट की ओर महेन्द्र को घसीटकर अपने घर पर लेकर कमरे में बंद कर दिया और जान से मारने की नियत से हमला किया गया । पुलिस ने मामला दर्ज किया और घटना के तुरन्त बाद ही घायलों को ईलाज हेतु हाॅस्पीटल पहुंचाया गया।
टीम का गठन
घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिये एसपी धर्मेन्द्र सिहं यादव, एएसपी पारस मल जैन के निर्देशन व वृताधिकारी शहर सज्जनसिंह के निकटतम सुपरविजन में टीम का गठन किया गया। थाना कोतवाली टीम जिसमे कोतवाल शिवराज गुर्जर, महेन्द्रसिंह उप निरीक्षक, हरीष कुमार सहायक उप निरीक्षक, अशोक कुमार सहायक उप निरीक्षक, मदनलाल सुथार सहायक उप निरीक्षक, एचसी मुकेश, विजेन्द्र कुमार, पिंकी, कांस्टेबल संजय, मनीष, महावीर सिंह, समय, मोहित, धर्मेन्द्र, हंसराज, महिला कांस्टेबल संतोष शामिल थे ।
इन्हे किया गिरफ्तार
1. पेमा ओड पुत्र स्व. हरलाल ओड उम्र 68 साल पेषा मजदूरी निवासी ओडों का खेडा हरणी महादेव रोड
2. प्रकाश ओड पुत्र पेमा ओड उम्र 31 साल पेशा मजदूरी निवासी ओडो का खेडा हरणी महादेव रोड
3. विनोद ओड पुत्र रतन ओड उम्र 19 साल पेशा मजदूरी निवासी ओडो का खेडा हरणी महादेव रोड
4. रतनलाल ओड पुत्र श्री पेमा ओड जाति ओड उम्र 42 साल पेशा मजदूरी
5. सायरी पत्नि रतन ओड उम्र 40 साल पेशा मजदुरी
6. प्रकाशी पत्नि उदयलाल ओड उम्र 40 साल पेशा मजदुरी
