हनुमान जन्मोत्सव पर बालाजी को प्रसाद का लगाया भोग व भजन संध्या आयोजित

शिव लाल जांगिड़ 

लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|कस्बे में हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार रात के दोनों बालाजी मन्दिरों में प्रसाद का भोग लगाया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष भजन संध्या का आयोजन बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा दोनों मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। नन्द लाल वैष्णव एवं मोतीलाल गुजर भजन कलाकार के सानिध्य में 12 बजे तक चली भजन संध्या में सभी श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया स्थानीय सभी भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। रात्रि 12 बजे बालाजी की पूजा अर्चना और भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। दोनों बालाजी मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, और भगवान के भजनों पर भक्तों ने नृत्य भी किया। बालाजी की मूर्ति का विशेष श्रृंगार किया गया और मंदिरों में सजावट की गई। इस दौरान भजन कीर्तन के कार्यक्रम हुए। वहीं बालाजी मंदिर पर आयोजित भजन संध्या में नन्द लाल वैष्णव एवं मोती लाल गुर्जर, विजय राम माली, बद्री लाल सोनी, खाना धाकड़ ने भक्ति रस से ओतप्रोत भजन गाए। इसमें गांव के भजन कलाकार का सहयोग मिलता है। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित विशेष भजन संध्या पर ग्रामीणों ने सभी भजन कलाकारों का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। इस भजन संध्या में प्रति शनिवार को नन्द लाल वैष्णव एवं मोती लाल गुर्जर, विजय राम माली, बद्री लाल सेनी, खाना धाकड़, नियमित रूप से भाग ले रहे है। इनके सहयोग के लिए धर्मराज जांगिड़ एवं आस पास के क्षेत्र के भजन कलाकारों का भी सहयोग मिलता रहता है। इसी तरह चौराहे पर हनुमान मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया और प्रसाद वितरण किया गया।