Homeभरतपुररुक्मिणी वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रुक्मिणी वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मदन मोहन गर्ग

स्मार्ट हलचल /सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 7 फरवरी को महेन्द्र कुमार ढाबी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा रूकमणी वृद्धाश्रम रिको एरिया खैरदा सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया।
दौरान निरीक्षण संस्थाओं में स्टॉप की स्थिति, वृद्धजन को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, वृद्धजन के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।
महेन्द्र कुमार ढाबी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने मौके पर उपस्थित स्टॉफ को वृद्धजन के कक्षों में साफ-सफाई रखने, औढने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये। संस्था में प्रतिमाह स्वास्थ्य जांच हेतु डॉक्टर की विजिट, संस्था में प्राथमिक उपचार किट, रसोई में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनदान, संस्था के परिसर को सर्दियों में गर्म एवं गर्मियों में ठण्डा रखने की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किये तथा साथ ही संस्था में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का विवरण बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर स्थानीय वृद्धाश्रम के संचालक व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES