Homeसीकर​ खेत में काम करते समय सांप के काटने से वृद्धा की...

​ खेत में काम करते समय सांप के काटने से वृद्धा की मौत

​(बजरंग आचार्य)
​सादुलपुर : – स्मार्ट हलचल|राजगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के लुटाणा पूर्ण गाँव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ खेत में बाजरे के पूले उठाते समय एक 70 वर्षीय महिला को सांप ने काट लिया, जिससे उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
​मृतका की पहचान ओमपति देवी पत्नी स्व. महावीर सिंह, जाति जाट, निवासी लुटाणा पूर्ण, तहसील राजगढ़, चूरू के रूप में हुई है।
​ यह है पूरा मामला
​प्रार्थी महेंद्र सिंह पुत्र मुंशीराम (50 वर्ष, निवासी लुटाणा पूर्ण) ने आज, दिनांक 03.11.25 को दोपहर 02:00 बजे थाना राजगढ़ में उपस्थित होकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
​रिपोर्ट के अनुसार, महेंद्र सिंह की चाची ओमपति देवी दिनांक 01.11.25 को अपने खेत में बाजरे के पूले (गट्ठे) उठवा रही थीं। पूले उठाते समय उन्हें किसी जहरीले सांप ने काट लिया।
​इलाज के दौरान तोड़ा दम
​सांप काटने के बाद उन्हें दिनांक 02.11.25 को तत्काल राजगढ़ के सरकारी अस्पताल लाया गया। वहाँ से उन्हें उच्च उपचार के लिए चूरू के डीबीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया। चूरू से भी उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीकानेर रेफर किया गया।
​दुःखद यह रहा कि बीकानेर में इलाज के दौरान ही आज, दिनांक 03.11.25 को ओमपति देवी की मृत्यु हो गई।
​ मर्ग दर्ज कर जांच शुरू
​प्रार्थी महेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने इस मामले में मर्ग (अकस्मात मृत्यु) दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले को धारा 19 बीएनएसएस (BNS.S) के तहत दर्ज किया है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES