Homeभीलवाड़ाओलम्पिक संघ अध्यक्ष व्यास ने आईएओए की अध्यक्ष पीटी उषा से शिष्टाचार...

ओलम्पिक संघ अध्यक्ष व्यास ने आईएओए की अध्यक्ष पीटी उषा से शिष्टाचार भेंट की

शाहपुरा, पेसवानी
राजस्थान राज्य ओलम्पिक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अनिल व्यास ने आज भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष श्रीमती पी.टी. उषा से शिष्टाचार भेंट की ।राजस्थान राज्य ओलम्पिक संघ के महासचिव श्री रामावतार सिंह जाखड़ ने बताया कि इस अवसर पर श्री व्यास ने आईएओए की अध्यक्ष उषा जी को राजस्थान की नवीन कार्यकारिणी एवं चुनाव की सम्पूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा राज्य की खेल गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया ।श्री जाखड़ ने बताया कि RSOA के अध्यक्ष श्री व्यास ने आईएओए अध्यक्ष को राजस्थान में पधारने को निमंत्रण दिया । जिसको उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया तथा राजस्थान राज्य ओलम्पिक संघ के आगामी कार्यक्रम या स्टेट गेम्स में जयपुर आने की सहमति प्रदान की ।

आईएओए की अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी राजस्थान में खेलों को आगे बढ़ाने के लिये श्रेष्ठ कार्य करेगी ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES