जितेन्द्र गौड़
लाखेरी -स्मार्ट हलचल।कस्बे में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल के जन्मदिवस की सेवा कार्य श्रृंखला एवं ब्लड बैंकों में आ रही रक्त की कमी के कारण रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 51 यूनिट रक्तदान हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन यादव, महामंत्री पूर्व चेयरमैन राकेश सैनी (बाबा), जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र माहेश्वरी, युवामोर्चा अध्यक्ष भोले पारेता सहित 51 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष नवीन यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र माहेश्वरी, योगेश वर्मा, जिला प्रवक्ता गिरजा शंकर श्रृंगी, मन की बात विधानसभा संयोजक रघु पारीक, महामंत्री पूर्व चेयरमैन राकेश सैनी (बाबा), राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष पृथ्वीराज पारेता, हेमराज सैनी, मोहन दयालानी, राधा गोपाल शर्मा, मंडल प्रतिनिधि किशन बिहारी पाराशर, युवा मोर्चा अध्यक्ष भोले पारेता, मुस्तकीम मंसूरी, दिनेश सैनी, सतीश सैनी, प्रदीप सोनी, अमित शर्मा ललित चौहान आदि उपस्थित रहे।
