(बजरंग आचार्य)
सादुलपुर -स्मार्ट हलचल|राजगढ़ पुलिस ने मंगलवार रात्रि को अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति हरियाणा के भिरही कलां चरखी दादरी निवासी ओम प्रकाश उर्फ बबलू नाई है। इसके पास से अवैध हथियार बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एएसआई महेंद्र सिंह पुलिस दल के साथ गश्त पर थे। उसी दौरान तारानगर हाईवे पुलिया के पास एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से खड़ा मिला। पुलिस को देखकर उसे व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया मगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जामा तलाशी के दौरान ओमप्रकाश की जेब से एक रिवाल्वर निकला। उसके पास रिवॉल्वर का कोई लाइसेंस या अन्य कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।