Homeबीकानेरट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

सादुलपुर, (बजरंग आचार्य )-

स्मार्ट हलचल|सांखू रोड रेलवे फाटक के निकट सोमवार की शाम को एक व्यक्ति ट्रेन के आगे आ गया। उक्त व्यक्ति का शव क्षत विक्षत हो गया एवं उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक राजगढ़ तहसील के जैतपुरा गांव का कृष्ण नाई पुत्र इमरता राम बताया गया है। कृष्णा अपने घर का एकमात्र पुरूष सदस्य था। इसके पिता की पहले मौत हो गई थी तथा भाई भी एक दशक से लापता है। घर में सिर्फ बुड्ढी मां और 40 वर्ष का कृष्ण था। कृष्ण गांव में दुकानदारी करता था और आज यह है घटना हो गई। अब घटना का के कारणों का पता नहीं लग पाया है लेकिन माना यह जा रहा है कि आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों के चलते शायद कृष्ण ने आत्महत्या कर ली हो। मृतक का शव अभी तक मोर्चरी में रखा हुआ है। मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम होना बताया गया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES