शिविर में 143 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ

युवाओं व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर रक्तदान में लिया हिस्सा

बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 11 अक्टूबर अग्रसेन जन्म महोत्सव के कार्यक्रमों के क्रम व नवरात्रा के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को अग्रवाल सोशल ग्रुप के तत्वाधान में नवीन काशीपुरी हिन्दू धर्मशाला के ऊपरी हॉल में विशाल स्वेच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर संयोजक अनिल मंगल ने बताया कि अग्रसेन जयंती पर यह लगातार इक्कीसवीं शिविर है
शिविर में प्रथम बार रक्तदान करने वाले युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया
क्षेत्र में अनेक शिविर लगने के बावजूद भी रक्तदाताओं में रक्तदान के प्रति भारी उत्साह रहा।
सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
शिविर के लिए पिछले पांच दिनों से अलग अलग टीमें बनाकर
अधिक से अधिक प्रथम बार रक्तदान करने वालो युवाओ से रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए संर्पक किया गया।

इस बार शिविर में 48 युवाओं ने प्रथम बार रक्तदान किया

शिविर प्रभारी अनिल मंगल ने बताया कि पिछले 21 वर्षो से लगातार अनवरत लगाएं जा रहा शिविर इस बार भी सफल रहा।

शिविर में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी सांगोद श्रीमान दीपक मित्तल, पुलिस उपाधीक्षक महोदय श्री मान नरेंद्र जैन, विशिष्ट अतिथि जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष मनोज शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया अतिथि डॉ रविकांत मीणा, डॉ निखिल गुप्ता ने भी शिविर में अपनी सेवाएं दी ।
शिविर में कुल 12 महिलाओ ने अपने पति या भाई के साथ संयुक्त रूप से रक्तदान किया।
शिविर में कुल 143 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया
शिविर में अग्रवाल समाज ने सभी रक्तदाताओं का प्रशस्ति पत्र देकर धन्यवाद प्रेषित किया
साथ ही अग्रवाल समाज के नव निर्वाचित पार्षद कृष्ण कुमार गर्ग, प्रवीण गर्ग, श्रीमती निशा मित्तल का
माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया

शिविर में अनिल मंगल,
प्रदीप मित्तल, पुरुषोत्तम स्वरूप मित्तल, मुकेश मित्तल, महेश मंगल, राकेश मित्तल, हेमंत नामा, दिलीप गर्ग,अमित मंगल, बुद्धिप्रकाश राठौर, सम्यक जैन, विक्की नंदवाना
डॉ स्नेहा मित्तल, कमल गोयल,खुशाल नंदवाना, सतीश कुमावत
आदि कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी।
कोटा से पधारी रक्तसंग्रहण टीम प्रभारी स्वाति ओझा ने अग्रवाल सोशल ग्रुप के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
शिविर प्रातः 9.30 बजे शुरू हुआ जो दोपहर तीन बजे तक चला।