लाडपुरा में बने ओपन जिम अब खुली हवा में एक्सरसाइज कर सकेंगे लोग

[ शिव लाल जांगिड़

लाडपुरा ] स्मार्ट हलचल|कस्बे के निवासियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें खुली हवा में एक्सरसाइज करने का अवसर मिलेगा। कस्बे के लोगों को स्वस्थ रहने में मिलेगी मदद, यहां हर आयु वर्ग के लोग प्राकृतिक वातावरण के बीच व्यायाम कर सकेंगे।

डीएमएफटी योजना के तहत जिला परिषद् भीलवाड़ा को ओपन जिम स्थापना कार्य के लिए कार्यकारी एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है। यह योजना 2025-26 वर्ष के लिए स्वीकृत की गई है और ग्राम पंचायत द्वारा सिंचाई विभाग भवन पर ओपन जिम स्थापना कार्य किया गया।
ओपन जिम स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को मुफ्त में सुविधा प्रदान करना है। इससे लोगों को अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और वे तनाव, चिंता और अवसाद से मुक्त हो सकेंगे।

ओपन जिम स्थापना के लाभ:
मुफ्त में सुविधा, स्वास्थ्य में सुधार, तनाव, चिंता और अवसाद से मुक्ति, ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए सुविधा

प्रशासक प्रकाश कंवर शक्तावत ने कहा कि इससे ग्रामीणों को स्वस्थ जीवन शैली का अवसर प्राप्त होगा। लोगों को तनाव, चिंता और अवसाद से मुक्ति मिल सकेगी। प्राकृतिक वातावरण और ताजी हवा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगी। लोगों के बीच आपसी संपर्क प्रगाढ़ होगा। सभी उम्र के लोग अपनी क्षमता, इच्छा एवं समय की उपलब्धता के अनुसार व्यायाम कर सकेंगे। लाडपुरा में ओपन जिम बन चुका है, जहां लोग इसका लाभ ले रहे हैं।