ऑपरेशन ‘म्यूल हंटर’: भवानीमंडी पुलिस ने साइबर ठगी के 8 आरोपी दबोचे, बैंक खाते बेचकर करते थे फ्रॉड

रणवीर सिंह चौहान
भवानीमंडी| 05 मई 2026
स्मार्ट हलचल/ पुलिस के ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत भवानीमंडी थाना पुलिस ने साइबर ठगी में लिप्त गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को 04 मई को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लालच देकर या किराये पर बैंक खाते लेकर उन्हें साइबर ठगों को ‘म्यूल अकाउंट’ के रूप में देते थे।

गिरफ्तार आरोपी, पिता का नाम व पता:
1. आशीष मेहर उम्र 20 साल, पिता श्री लालचन्द मेहर, निवासी वार्ड नम्बर-22, भवानीमण्डी, जिला-झालावाड़ (राज.) 2. हेमन्त उम्र 51 साल, पिता श्री भैरूलाल, निवासी वार्ड नम्बर-08, मालीपुरा, थाना भानपुरा, जिला-मंदसौर (म.प्र.) 3. मनोज कुमार उम्र 46 साल, पिता श्री भैरूलाल, निवासी वार्ड नम्बर-08, मालीपुरा, थाना भानपुरा, जिला-मंदसौर (म.प्र.) 4. नैन सिंह उम्र 27 साल, पिता श्री मेहरबान सिंह, निवासी सागडिया, थाना मिश्रोली, जिला-झालावाड़ (राज.) 5. हेमराज शर्मा उम्र 25 साल, पिता श्री भैरूलाल, निवासी मैन बाजार कोटडी, थाना पिडावा, जिला-झालावाड़ (राज.) 6. गोवर्धन उम्र 29 साल, पिता श्री ओमप्रकाश, निवासी वार्ड नम्बर-07, राम मंदिर के पास, पचपहाड, भवानीमण्डी, जिला-झालावाड़ (राज.) 7. नन्द किशोर उम्र 20 साल, पिता श्री मदन लाल, निवासी गुराडिया भर्ता, थाना भवानीमण्डी, जिला-झालावाड़ (राज.) 8. राकेश कुमार पारेता उम्र 37 साल, पिता श्री नन्दलाल पारेता, निवासी बाय पास रोड, पावर हाउस रोड, पचपहाड, भवानीमण्डी, जिला-झालावाड़ (राज.)

कैसे हुआ खुलासा

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 09 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि ललित राणा अपने बैंक खाते को म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल कर साइबर ठगी कर रहा है। तकनीकी जांच के बाद थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने 04 मई को दबिश देकर इन 8 आरोपियों को पकड़ा।

कुल 11 गिरफ्तार

इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके बैंक खातों में देश के अलग-अलग राज्यों से साइबर फ्रॉड की रकम ट्रांसफर हुई है। सभी पर BNS 2023 की धारा 318(4), 316(2) और IT Act की धारा 66D के तहत केस दर्ज है।

पुलिस की अपील

एस पी अमित कुमार ने आमजन से अपील की है कि लालच में आकर अपना बैंक खाता किसी अनजान को न बेचे और न ही किराये पर दे। साइबर अपराधी आपके खाते का इस्तेमाल ठगी के लिए कर सकते हैं और आप खुद कानूनी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा और पुलिस उप अधीक्षक मनोज कुमार सोनी के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रमोद कुमार, एएसआई अखेराम, तेजेन्द्र सिंह, विकास, लालाराम, महेश कुमार, मदनलाल व हरीराम की टीम ने की।