Homeराजस्थानजयपुरटीकाराम जूली होंगे प्रतिपक्ष नेता ,गोविंद सिंह डोटासरा बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष

टीकाराम जूली होंगे प्रतिपक्ष नेता ,गोविंद सिंह डोटासरा बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष

Opposition leader, Govind Singh Dotasara

(हरिप्रसाद शर्मा)

जयपुर/स्मार्ट हलचल/अलवर ग्रामीण से विधायक और पूर्व मंत्री टीकाराम जूली को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को ये आदेश जारी किए। कांग्रेस ने इस बार नेता प्रतिपक्ष के पद पर दलित चेहरे को जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार दलित चेहरे को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। अब तक कांग्रेस-भाजपा किसी ने दलित को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया था। साथ गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेशाध्यक्ष बने रहेंगे। जिसकी पुष्टि
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीकाराम जूली को प्रतिपक्ष का नेता और गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया है।
राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उनके आदेश जारी कर दिए हैं।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES