Homeबीकानेरकांग्रेस नेताओं पर ईडी की कार्रवाई पर बोली कृष्णा पूनिया भाजपा सरकार...

कांग्रेस नेताओं पर ईडी की कार्रवाई पर बोली कृष्णा पूनिया भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास कर रही है

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

सादुलपुर, (बजरंग आचार्य )-
स्मार्ट हलचल|कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह 10 बजे विरोध प्रदर्शन किया गया ।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की ओर से बदले की भावना से कार्य कर रही है जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक डॉक्टर पूनिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया के निवास स्थान से हजारों कार्यकर्ता जुलूस के रूप में रेलवे स्टेशन होते हुवे मिनी सचिवालय पहुंच कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाया।
पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने कहा कि जनता का ध्यान बेरोजगारी ओर बढ़ती महंगाई से हटाने के लिए भाजपा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके कांग्रेस नेताओं पर झूठे मुकदमे करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हकों की लड़ाई रोड़ से लेकर संसद तक लड़ती रहेगी।
पूनिया ने कहा भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास कर रही है , पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में शुरू हुए विकास कार्य आज ठप पड़े है, भाजपा सरकार के कार्यकाल में करीब डेढ़ साल के समय बीत जाने के बावजूद राजगढ़ में कोई विकास के कार्य नहीं हुए है।
इस मौके पर देहात कॉग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पूनिया, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम प्रजापत, करतार टांडी,पवन सैनी, संजीव पूनिया पूर्व सरपंच,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रोहित पूनिया, सजन पूनिया, पुष्पा सिंघल,रामकुमार मुहाल, विजय पूनिया,सतबीर पूनिया, महेंद्र पूनिया सूरतपूरा, कृष्ण पूनिया,जयप्रकाश दलाल धाग़डा, जयवीर झोथडा पूर्व सरपंच,महिपाल गोदारा,नफीस खान,ओम सैनी,संजय पूनिया, अमर सिंह सांगवान,शिशुपाल पूनिया, एडवोकेट सुखवीर पूनिया,राकेश पूनिया,पार्षद सलीम,हैदर अली,रशीद कुरैशी,हबीब नाई,भगवानी देवी,पूर्व सरपंच ईश्वर पूनिया,वेदप्रकाश रेडू,संदीप पूनिया, महेंद्र सहारण, बलबीर बेनीवाल, अजीत स्वामी, जयसिंह पूनिया, सुल्तान निमड़, अनूप सांगवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES