Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर में प्रेमिका से शादी का विरोध कर रही मां की चाकू...

कानपुर में प्रेमिका से शादी का विरोध कर रही मां की चाकू मारकर हत्या ,गिरफ्तार

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल|प्रेमिका से शादी का विरोध कर रही मां की हत्या उसके ही बेटे ने चाकू मारकर कर दी। मां बेटे के पवित्र संबंधों को दागदार करने वाली यह घटना हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में हुई। घटना के बाद हत्यारे बेटे ने खुद ही फोन करके पुलिस को बुलाया और उसे अपने हवाले कर दिया ।घटना के बारे में प्राप्त विवरण के मुताबिक फतेहपुर की रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी प्रमिला सिंह (55) बेटे राजा सिंह (28) के साथ रहती थीं। प्रमिला के पति धर्मेंद्र सिंह की 5 साल पहले मौत हो गई थी। वह करीब 10 दिन पहले सिकाई करने के दौरान गर्म पानी से जल गई थीं।
प्रमिला हनुमंत विहार स्थित नारायणपुर में बेटी प्रीतू सिंह के घर 30 मार्च से रह रही थीं।
मृतका की बड़ी बेटी प्रीतू ने बताया कि आज सुबह भाई ने मम्मी को फोन किया। बोला- अब तबीयत सही हो गई है, घर आ जाओ। मम्मी बोलीं थीं कि नहीं अभी नहीं आएंगे। डॉक्टर को दिखाना है। इस पर भाई गालियां देने लगा। तो मम्मी ने फोन काट दिया। इसके बाद वह खुद ही घर आ धमका और अपनी मां से प्रेमिका से शादी करने की बात करने लगा जिस पर मां ने कहा कि जिससे शादी करनी है। कर लो। हम घर नहीं आएंगे। दोनों लोग रहो अकेले। फिर भाई बोला- नहीं आओगी घर। प्रीतू ने ही तुम्हें सिखाया-पढ़ाया है। इसको नहीं छोड़ेंगे हम। भाई चाकू निकालकर मेरी तरफ बढ़ा तो मम्मी बीच में आ गई। जिस पर उसने अपनी मां की ही चाकू मार कर हत्या कर दी और फिर पुलिस को खुद ही फोन करके बुलाया इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस में उसे गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी महेश कुमार समेत थाने की फोर्स पहुंची। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES