जिला कलेक्टर टोंक का आदेश: जिला स्तरीय जनसुनवाई 16 अप्रैल गुरूवार को कल

शिवराज बारवाल मीना
टोंक। स्मार्ट हलचल|जिला कलेक्टर कार्यालय, टोंक द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन 16 अप्रैल 2026 (तीसरा गुरूवार) को किया जाएगा। यह जनसुनवाई गुरूवार को प्रातः 11:00 बजे से भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र, कलेक्ट्रेट परिसर टोंक में आयोजित होगी। आदेश में बताया गया है कि जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जनसुनवाई में उपस्थित रहकर प्राप्त प्रकरणों का समाधान करें तथा आवश्यक कार्यवाही की जानकारी प्रस्तुत करें। जनसुनवाई में जिले के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, जिनमें केबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। साथ ही उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी पंचायत समिति के आईटी केन्द्र वीसी से जनसुनवाई में ऑनलाइन जुड़कर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित समय पर जनसुनवाई में पहुंचकर लाभ उठाएं।