अशोक अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के संगठन मंत्री

अनिल जांगिड़

स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए बिजयनगर श्री अग्रसेन मंडल के सूचना मंत्री अशोक अग्रवाल को पूर्वी राजस्थान का संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया है।यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, महामंत्री गोपाल गोयल एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी राजस्थान अशोक गर्ग की सहमति से की गई है।

नवनियुक्त संगठन मंत्री अशोक अग्रवाल बिजयनगर के श्री अग्रसेन मंडल में लंबे समय से सूचना मंत्री के रूप में सक्रिय हैं और समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।

संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि अशोक अग्रवाल के अनुभव और समर्पण से पूर्वी राजस्थान में अग्रवाल सम्मेलन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा सामाजिक एकता और विकास के कार्य और अधिक सशक्त होंगे।

क्षेत्र के अग्रवाल समाज में इस नियुक्ति को लेकर हर्ष का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अशोक अग्रवाल को बधाई प्रेषित की है।