राष्ट्रीय महाकाल सेना में संगठन विस्तार, रीतलेश बामनिया बने चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष

स्थापना दिवस पर हुई नई नियुक्तियों की घोषणा, पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। राष्ट्रीय महाकाल सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में संगठन विस्तार के तहत राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर पर विभिन्न नियुक्तियों की घोषणा की गई। इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ जिले के सक्रिय कार्यकर्ता रीतलेश बामनिया को राष्ट्रीय महाकाल सेना का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।कार्यक्रम संगठन के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव दिगम्बर श्री श्री 1008 खुशालभारती जी महाराज के सान्निध्य एवं राष्ट्रीय महाकाल सेना के संरक्षक महंत श्री चन्द्र भारती जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। स्थापना दिवस समारोह में देशभर से संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

राष्ट्रीय महाकाल सेना राजस्थान के प्रदेश सचिव शिल्पन साहू ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान संगठन की भावी योजनाओं एवं विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर पवित्र शिप्रा तट पर भव्य महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुए आयोजन में संगठन की एकजुटता और सक्रियता देखने को मिली।

चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर रीतलेश बामनिया का संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ जिले में राष्ट्रीय महाकाल सेना का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।