Homeराज्यउत्तर प्रदेशस्मार्ट सिटी द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला के आयोजन

स्मार्ट सिटी द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला के आयोजन

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/स्मार्ट सिटी मिशन योजनान्तर्गत लखनऊ स्मार्ट सिटी द्वारा नगर आयुक्त/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम/लखनऊ स्मार्ट सिटी की अध्यक्षता में होटल सेन्ट्रम, अमर शहीद पथ, लखनऊ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के संयुक्त सचिव राहुल कपूर, लखनऊ के नगर आयुक्त, इन्द्रजीत सिंह एवं अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार श्रीवास्तव एवं 3 राज्यों के 20 स्मार्ट सिटी के नगर आयुक्त/मुख्य कार्यकारी अधिकारी महोदय, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मुख्य वित्त अधिकारी एवं एस०पी०वी० स्टॉफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यशाला में राहुल कुमार, संयुक्त सचिव, आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार का स्वागत इन्द्रजीत सिंह, नगर आयुक्त, लखनऊ द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

उक्त कार्यशाला का आरम्भ राहुल कपूर, संयुक्त सचिव, आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नगर आयुक्त/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, लखनऊ स्मार्ट सिटी एवं अन्य स्मार्ट सिटी से आये नगर आयुक्त/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। दीप प्रज्जवलन के उपरान्त संयुक्त सचिव, आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं नगर आयुक्त, लखनऊ द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों हेतु स्वागत सम्बोधन किया गया।

कार्यशाला में विभिन्न शहरों की स्मार्ट सिटी के अधिकारियों द्वारा शहर में स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन के विषय में विस्तृत चर्चा की गयी एवं भविष्य में परियोजनाओं के सफल संचालन के विषय में आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार से आये अधिकारियों के साथ विभिन्न मापदण्डों जैसे स्मार्ट सिटी मिशन अन्तर्गत संचालित परियोजनाओं का कियान्वयन एवं रखरखाव, स्मार्ट सिटी मिशन अन्तर्गत संचालित परियोजनाओं से राजस्व की प्राप्ति, स्मार्ट सिटी मिशन अन्तर्गत संचालित परियोजनाओं को ससमय पूर्ण करना, स्मार्ट सिटी मिशन अन्तर्गत पूर्ण परियोजनाओं के रखरखाव एवं स्मार्ट सिटी मिशन अन्तर्गत संचालित परियोजनाओं की भौतिक व वित्तीय प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यशाला में आये विभिन्न शहरों से आये अधिकारियों द्वारा शहर में स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत किये जा रहे जन उपयोगी कार्यों की अनुभव भी साझा किया गया।

कार्यशाला का समापन संयुक्त सचिव, आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं नगर आयुक्त/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, लखनऊ स्मार्ट सिटी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समस्त प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES