Homeराज्यउत्तर प्रदेशमहापौर ने अहाना ग्रीन्स के तहत प्रथम क्रेता को सौंपे मूल पंजीकृत...

महापौर ने अहाना ग्रीन्स के तहत प्रथम क्रेता को सौंपे मूल पंजीकृत विक्रय अभिलेख

Original Registered Sale Record

महापौर ने अहाना ग्रीन्स के तहत प्रथम क्रेता को सौंपे मूल पंजीकृत विक्रय अभिलेख

लखनऊ।स्मार्ट हलचल/सबसे कम दामों में उच्च गुणवत्ता के फ्लैट उपलब्ध करवा रही नगर निगम लखनऊ की अहाना ग्रीन्स अपरियोजन के अंतर्गत आज पहली रजिस्ट्री का अभिलेख क्रेता को महापौर सुषमा खर्कवाल के द्वारा प्रदान किया गया।

नगर निगम लखनऊ की महत्वाकांक्षी योजना औरंगाबाद खालसा आवासीय परियोजना के अन्तर्गत अहाना ग्रीन्स में फ्लैट नं0 308 एमआईजी-2 ब्लाक एम-3 टावर कोड जी +6 की प्रथम क्रेता स्वामीनाथ शुक्ला पुत्र स्व० भगवती प्रसाद शुक्ला के नाम पंजीकृत विक्रय विलेख सम्पादित कर मंगलवार को मूल पंजीकृत विक्रय अभिलेख महापौर के हाथों प्रदान किया गया।
अहाना एनक्लेव में मिलने वाली सुविधाएं बैडमिंटन कोर्ट, बॉलीवॉल कोर्ट, ओपेन जिम, शॉपिंग काम्पलेक्स, अहाना इन्क्लेव सरोवर, परियोजना के चारों तरफ 40 एकड़ ग्रीन बेल्ट इत्यादि सुविधाओं एवं सेवाओं से लैस है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES