Homeभरतपुरअपना घर सेवा समिति बयाना ने 502 गेहूं के कट्टों (251 क्विंटल)...

अपना घर सेवा समिति बयाना ने 502 गेहूं के कट्टों (251 क्विंटल) को अपना घर आश्रम किया रवाना

(शशिकांत शर्मा)

स्मार्ट हलचल|बयाना /आज अपना घर सेवा समिति बयाना द्वारा (महिला एवं पुरुष इकाई) संयुक्त प्रतिनिधियों के नेतृत्व में शिवगंज मंडी बयाना से 502 गेहूं के कट्टों (251 क्विंटल) को अपना घर आश्रम भरतपुर में आवासरत प्रभु जियों की सेवा हेतु अपना घर आश्रम भरतपुर के लिए रवाना किया गया |
स्थानीय समाज सेवी एवं उद्योगपति अनिल लोहिया जी,एवं सुरेश सिंघल जी ने इस सेवारथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि जो व्यक्ति दूसरों के लिए जीता है वही सच्चे अर्थों में जीवन का उद्देश्य प्राप्त करता है |
पीड़ित सेवा ईश्वर सेवा के उद्देश्य को लेकर जन सहयोग से एकत्रित अन्न प्रकल्प में शिवगंज मंडी बयाना की सभी फर्मो ,रीको स्टोन फर्मो,स्थानीय व्यापारी, समाजसेवियों,भामाशाहों,
स्थानीय स्वयंसेवकों एवं
सेवा साथी महिला पुरुषों ने इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग प्रदान करते हुए कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी सेवा है . संरक्षक अनिल जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा अगर आपके माध्यम से किसी की सेवा होती है तो आप अपने आप को सौभाग्यशाली समझिए क्योंकि जिसकी आपने सेवा की है उसने आप पर कृपा की है जिसके माध्यम से आपको सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है|
इस अवसर पुरुष इकाई के विशिष्ठ संरक्षक बनवारी लाल हरजाई जी, अध्यक्ष योगेश जी सर्राफ,उपाध्यक्ष साहब सिंह जी वित्त सचिव सतीश अवस्थी जी, सुनील जी खानखेडा,सचिन सिंघल जी प्रदीप शर्मा जी प्रदीप राघव जी प्रदीप सिंघल जी, मोहन जी एवं महिला इकाई संरक्षक इंदु शर्मा जी, अध्यक्ष पूनम सक्सेना जी, उपाध्यक्ष लता जी, राधा अग्रवाल जी,बोली गर्ग जी, रजनी गुप्ता जी,
सीमा देवी जी, बबीता जैन जी इत्यादि स्थानीय नागरिक उपस्थित थे|

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES