“हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ” का भाव लेकर कार्य करें। – भंवर सिंह

 

(दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन का हुआ शुभारंभ )

गंगापुर

(दिनेश लक्षकार)

स्मार्ट हलचल|हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ के भाव लेकर कार्य करें तभी छात्र संस्कारित होंगे एवं शिक्षक कर्तव्य पथ पर सफल रहेंगे। उक्त विचार अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भंवर सिंह राठौड़ ने पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर में आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन के प्रथम दिन उपस्थित जिले के सैकड़ो शिक्षक-शिक्षिकाओं के समक्ष व्यक्त किये। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चित्तौड़ प्रांत के प्रांत प्रमुख मुख्य मार्ग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भूपेंद्र आचार्य ने संत रविदास के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए प्रेरक जीवन से सीख लेने का आव्हान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार गग्ड़ ने कहा कि कर्तव्यों के साथ-साथ संस्कारों को भी महत्व दें। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश सहसंयोजिका सुशीला जाट व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहाडा नरोत्तम कुमार दाधीच विशिष्ट अतिथि थे।जिला अध्यक्ष सुरेश बड़वा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जिला मंत्री ईश्वर सिंह द्वारा संगठन का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । सेवानिवृत्त हो चुके एवं इस वर्ष सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों एवं विशेष योगदान देने वाले भामाशाहों सहित प्रदेश पदाधिकारियों का गौ माता का मोमेंटो देकर सम्मान किया । समस्त कार्यक्रम का संचालन जिला सह मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र वैष्णव ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पीएमसी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर की छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य व राष्ट्रीय रंगकर्मी भवानी शंकर भट्ट के नेतृत्व में बालिका सम्मान सुंदर नाटिका प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम के संयोजक बालमुकुंद वैष्णव ने समस्त अतिथियों का स्वागत अभिनंदन एवं मंत्री विभुराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम के अंत में समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शैक्षिक सम्मेलन में हुरडा, बिजोलिया, मांडलगढ़, मांडल, गुलाबपुरा, सुवाणा, भीलवाड़ा शहर, रायपुर, करेड़ा, आसींद सहित 10 शाखाओं के 1000 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। 19 सितंबर शनिवार को दो सत्र में शिक्षकों की समस्याओं पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरोत्तम दाधीच व अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रदेश सह संयोजिका सुशीला जाट की उपस्थिति में मंथन किया जाएगा ।