खो-खो में फौलाई के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तर पर चयन

बूंदी – स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजेता में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 17 वर्षीय छात्रों खो-खो प्रतियोगिता के समापन समारोह में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फौलाई के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। फौलाई के छात्रों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर छात्रों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार मीणा ने छात्रों को बधाई दी।
वहीं दबलाना में आयोजित 17 वर्षीय छात्राएं वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फौलाई की छात्राएं की टीम उपविजेता रही। छात्राएं के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर रामलाल गोचर, मांगी लाल वर्मा, टीकम चन्द्र जैन, हेतराम मीणा एवं सुरेश चन्द्र मीणा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।