पाटन। स्मार्ट हलचल/क्षेत्र में चल रहे ओवरलोड वाहनों पर पाटन थाना अधिकारी विक्रम सिंह अपने पदभार ग्रहण के दिन से ही ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही करते हुए नजर आ रहे है। इसी के भय से पाटन क्षेत्र में ओवरलोड वाहन लुप्त होते दिखाई दे रहे है। एवं जो वाहन चल रहे है वह अंडरलोड ही चलते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में कह सकते हैं कि पुलिस एवं आरटीओ एवं प्रशासन द्वारा लगातार क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है। जिसका परिणाम यह देखने को मिला कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहन दिखाई नहीं देते। देखा गया है की क्षेत्र में सड़क पर केवल अंडर लोड वाहन ही चलते हुए दिखाई देते हैं।इससे दुर्घटनाएं भी बहुत कम हो रही है।अगर ऐसी कार्रवाई पहले से होती तो शायद ओवरलोड वाहनों की वजह से तीन पुलिसकर्मियों सहित क्षेत्र में अन्य दुर्घटनाएं भी नहीं होती। क्योंकि पाटन थाना अधिकारी विक्रम सिंह अपने पदभार ग्रहण के दिन से ही ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्यवाही कर रहे है। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने रात को 12:00 बजे भी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए नजर आए थे और कभी तो सुबह 5:00 बजे भी कार्यवाही करते हुए दिखाई दिए। इसी का परिणाम है की क्षेत्र में ओवरलोड वाहन लुप्त होते दिखाई दे रहे है।पाटन थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत पुलिस थाना पाटन की टीम एवं आरटीओ व प्रशासन के सहयोग से 70 ओवरलोड वाहनों को जप्त किया गया एवं इन पर 11 लाख 88 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। थाना अधिकारी ने यह बताया कि क्षेत्र में आगे भी ओवरलोड वालों के खिलाफ कार्यवाही चलती रहेगी एवं क्षेत्र में अन्य प्रकार की घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जाएगा।