कोटड़ी पंचायत समिति प्रधान पद पर भाजपा के कन्हैया लाल जाट निर्वाचित

:- कांग्रेस प्रत्याशी सुमन गुर्जर को 5 मतों से दी शिकस्त, 27 में से 16 मत प्राप्त कर जाट बने प्रधान
राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल|कोटड़ी पंचायत समिति के प्रधान पद के लिए शुक्रवार को हुए निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कन्हैया लाल जाट ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व प्रधान सुमन गुर्जर को 5 मतों के अंतर से पराजित कर प्रधान पद पर अपना कब्जा जमाया। निर्वाचन में पंचायत समिति के कुल 27 सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल जाट को 16 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुमन गुर्जर के पक्ष में 11 मत पड़े। इस प्रकार कन्हैया लाल जाट 5 मतों से विजयी रहे। निर्वाचन अधिकारी प्रीति मीणा ने परिणाम की घोषणा करते हुए कन्हैया लाल जाट को कोटड़ी पंचायत समिति के प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित किया तथा उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने नवनिर्वाचित प्रधान जाट का स्वागत कर बधाई दी।गौरतलब है कि कन्हैया लाल जाट ग्राम पंचायत बन का खेड़ा, तहसील कोटड़ी के निवासी हैं। उनके प्रधान निर्वाचित होने के साथ ही कोटड़ी पंचायत समिति में भाजपा का नेतृत्व स्थापित हुआ है। जाट पूर्व मण्डल अध्यक्ष व पंचायत समिति सदस्य, सरपंच तथा संगठन के जिला महामंत्री के पद पर रहते हुए सक्रिय रहे। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने खुशी मनाते हुए पटाखे फोड़े, मिठाई बांटते हुए एक दूजे को बधाई दी।