Homeभीलवाड़ामाली समाज ने की भगवान पाचेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा

माली समाज ने की भगवान पाचेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा

बीगोद@ स्मार्ट हलचल/सर्व माली समाज नंदराय ने रविवार को जलयात्रा निकाल कर भगवान पाचेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा।जल यात्रा में 251 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुई।मूर्ति, कलश स्थापना की गई और भगवान पाचेश्वर महादेव की पूर्णाहूती 61 जोड़ों के साथ संपन्न हुई । जिसमे नंदराय ग्राम पंचायत के गोविंदपुरा, जोर का खेड़ा, मरडा की झोपड़ियां, सुखपुरा , बड़ौदिया की झुपडिया, लाला की नीमडिया, देव तलाई, बागला की झुपडिया और रामनगर गांवो के माली समाज के लोग शामिल हुए।
यज्ञ में प्रधान कुंड की बोली 91 हजार रुपए में हरदेव बडोदिया ने लगाई।
पाचेश्वर सेवा संस्थान नंदराय अध्यक्ष हेमराज माली, उपाध्यक्ष शंभू लाल जोर का खेड़ा, कोषाध्यक्ष कालू लाल, सचिव भंवर लाल मंडावरा, देवी लाल देव तलाई, महावीर माली, भंवर लाल परोलिया, सत्य नारायण माली सहित बड़ी संख्या ग्रामीण मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES