Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़पद्मश्री एवं राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में चित्तौड़गढ़ साहित्य उत्सव-...

पद्मश्री एवं राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में चित्तौड़गढ़ साहित्य उत्सव- 2026 का शुभारंभ

Published on

ओम जैन 

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|21वीं सदी के राजस्थान साहित्यिक आंदोलन की श्रृंखला में आयोजित चित्तौड़गढ़ साहित्य उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ बुधवार को हुआ। ऐतिहासिक नगरी चित्तौड़गढ़ की पावन धरा पर आयोजित इस राष्ट्रीय साहित्यिक महोत्सव के प्रथम दिवस पर देशभर से आए साहित्यकारों, विद्वानों और कलाकारों ने सहभागिता निभाई।
उद्घाटन सत्र में पद्मश्री डॉ. सीपी देवल, पद्मश्री जानकी राम भांड, सांसद सीपी जोशी, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, वरिष्ठ साहित्यकार विनोद जोशी तथा 21वीं सदी के राजस्थान साहित्यिक आंदोलन के संस्थापक एवं प्रवर्तक अनिल सक्सेना ‘ललकार’ मंचासीन रहे।
पद्मश्री डॉ. सी.पी. देवल ने औपचारिक रूप से चित्तौड़गढ़ साहित्य उत्सव-2026 की घोषणा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान-परंपरा से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं।
उत्सव की समन्वयक शांति सक्सेना ने आयोजन की पृष्ठभूमि, उद्देश्य और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। जयपुर से आई तान्या जैन ने कथक नृत्य के साथ सरस्वती वंदना की। वैदिक ₹विश्वविद्यालय के 51 बटुकों ने चारों वेदों का मंत्राचार किया।
अनिल सक्सेना ‘ललकार’ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए इसे सांस्कृतिक जागरण का अभियान बताया।
यूथ मूवमेंट के संस्थापक एवं आयोजन संयोजक शाश्वत सक्सेना ने व्यवस्थाओं का संचालन संभाला और आयोजन को सुव्यवस्थित रूप दिया।

दिनभर चले विविध विषयों पर सत्र

प्रथम दिवस पर हिंदी साहित्य, लोकभाषा, राजस्थानी अस्मिता, संस्कृत ज्ञान-परंपरा, पर्यावरणीय नैतिकता तथा काव्य परंपराओं जैसे विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ।
हिंदी जनभाषा, जनपद और लोकतांत्रिक चेतना सत्र में संगम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. करुणेश सक्सेना, डॉ. अर्जुन चव्हाण (कोल्हापुर, महाराष्ट्र), डॉ. गोविंद गुप्ता (लखीमपुर, उत्तर प्रदेश) तथा डॉ. राखी सिंह (वडोदरा) ने अपने विचार व्यक्त किए।
प्रकृति से संवाद लोक साहित्य में पर्यावरणीय नैतिकता सत्र में
प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व निदेशक किशन रतनानी, डॉ. वीणा जोशी (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, जयपुर), डॉ. दिनेश पांचाल (डूंगरपुर) तथा श्री घनश्याम सिंह भाटी (बांसवाड़ा) ने साहित्य और पर्यावरण के अंतर्संबंधों पर विचार रखे। संचालन दरभंगा विश्वविद्यालय की व्याख्याता डॉ. विदुषी आमेटा ने किया।
लोक में साहित्य राजस्थानी भाषा, अस्मिता और सांस्कृतिक चेतना सत्र में पद्मश्री डॉ. सी.पी. देवल (अजमेर), डॉ. भरत ओला (हनुमानगढ़), डॉ. राजेंद्र सिंघवी (निम्बाहेड़ा) तथा डॉ. प्रवीण कुमार जोशी (भीलवाड़ा) ने राजस्थानी भाषा की समृद्ध परंपरा और पहचान पर चर्चा की। संचालन डॉ. अवधेश जौहरी (भीलवाड़ा) ने किया।
वक्ताओं ने साहित्य को सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ते हुए अपने विचार रखे। प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से आए साहित्यकारों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। युवा विद्यार्थियों और शोधार्थियों की सक्रिय उपस्थिति ने आयोजन को विशेष ऊर्जा प्रदान की। अतिथियों , युवाओं और विद्यार्थियों ने पुस्तक मेला और आर्ट गैलरी का अवलोकन किया।
इस प्रकार चित्तौड़गढ़ साहित्य उत्सव-2026 का प्रथम दिवस साहित्यिक गरिमा, सांस्कृतिक प्रतिबद्धता और युवा सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। आगामी दिनों में भी विविध विषयों पर केंद्रित सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

Latest articles

भाजपा ज़िला कार्यालय पर समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश कार्यक्रम मे भाजपा प्रदेशाधक्ष हुए शामिल

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|भाजपा कार्यालय अजमेर में बुधवार को एक दिन कार्यालय...

बकाया लेनदेन को लेकर ट्रक ड्राइवर और मैकेनिक के बीच चले लात-घूंसे, हाईवे पर लगा लंबा जाम

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/ स्मार्ट हलचल|जयपुर हाईवे पर नयागांव-नसीराबाद पुलिया के पास आज मामूली पैसों...

चार चोमा सोरती मेले का आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य समापन

इंजीनियर रवि मीणा कोटा:स्मार्ट हलचल|हाड़ौती अंचल के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक मेलों में शुमार चार...

शहर के निजी हॉस्पिटल में बिल में गड़बड़ी का आरोप, अधिकारी बोले जानकारी नही जांच करवाएंगे

  ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ शहर के बाइपास रेलवे फाटक के पास स्थित दक्ष हॉस्पिटल का...

More like this

शहर के निजी हॉस्पिटल में बिल में गड़बड़ी का आरोप, अधिकारी बोले जानकारी नही जांच करवाएंगे

  ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ शहर के बाइपास रेलवे फाटक के पास स्थित दक्ष हॉस्पिटल का...

लाडपुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग की लाइट बंद व सर्विस रोड़ क्षतिग्रस्त से ग्रामीणों में रोष

शिव लाल जांगिड़ लाडपुरा, स्मार्ट हलचल. कोटा-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 पर स्थित लाडपुरा चौराहे पर...

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की छवि धुमिल करने को लेकर कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

ओम जैन  शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की छवि धुमिल करने को लेकर पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत...