पुनित चपलोत
भीलवाड़ा // मंगरोप में बालाजी मंदिर के सामने पैदल दुकान पर सामान लेने जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।
मंगरोप थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अमित कंजर पिता रामकिशन कंजर उम्र 40 वर्ष जो कि मूल रूप से अलवर और हाल मंडपिया का निवासी है और मंडपिया में ही फैक्ट्री में कार्य करता था।कल गुरुवार रात्रि करीब 8 बजे अमित अपने कमरे से पैदल ही दुकान पर सामान लेने जा रहा था इसी दौरान मंडपिया में बालाजी मंदिर के सामने से उसे किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया था।
थाना पुलिस ने शुक्रवार को जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर परिजनों कि मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया । पुलिस ने परिजनों कि रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।पुलिस दुघर्टना कारित करने वाले वाहन की पहचान के प्रयास कर रही है।
