नृसिंह बासनी।स्मार्ट हलचल|नवगठित ग्राम पंचायत नृसिंह बासनी में पहली बार होने जा रहे पंचायत चुनावों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और राजनीतिक गलियारों में उत्साह चरम पर है। आगामी 18 अगस्त को उपखंड मुख्यालय पर ग्राम पंचायत के सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इस नई पंचायत का पहला मुखिया किस वर्ग से चुना जाएगा।SC कैटेगिरी के लिए रिजर्व होने की चर्चाएं तेज है राजनीतिक हलकों और ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि नृसिंह बासनी ग्राम पंचायत का यह पहला चुनाव है, इसलिए पंचायती राज नियमों और रोटेशन प्रणाली के अनुसार सरपंच का पहला पद मतदाताओं की संख्या 15 प्रतिशत से ज्यादा होने के कारण अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति जैसी आरक्षित श्रेणी के खाते में जाने का कड़ा अनुमान है।
हालांकि, पंचायती राज नियमों के तहत 50 फीसदी महिला आरक्षण भी लागू है। ऐसे में यदि यह सीट SC वर्ग में जाती है, तो लॉटरी के माध्यम से ही यह तय होगा कि सीट SC (सामान्य) रहेगी या फिर SC (महिला) खाते में जाएगी। इस सस्पेंस के चलते दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। *18 अगस्त को दोपहर 2 बजे से खुलेगा भाग्य का पिटारा*
प्रशासनिक तैयारियों के अनुसार, जिला स्तर पर प्रधान और जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी 17 अगस्त को निकाली जाएगी। इसके अगले दिन यानी 18 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे से उपखंड (SDO) मुख्यालय पर सरपंचों और वार्ड पंचों की आरक्षण लॉटरी लॉटरी पद्धति (पर्ची सिस्टम) से निकाली जाएगी।
*जल्द हो सकती है चुनाव की घोषणा*
सूत्रों के मुताबिक, 18 अगस्त को लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद, 18 अगस्त की शाम या 19 अगस्त तक राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावों की आधिकारिक तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। पहली बार हो रहे इस चुनाव को लेकर युवाओं और सोशल मीडिया पर चुनावी रणनीतियों का दौर अभी से शुरू हो चुका है।
*नियम*
अनुच्छेद 243D(4) विशेष रूप से यह प्रावधान करता है
15% या अधिक मतदाता: जिन नवसृजित ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति (SC) के मतदाताओं की संख्या 15 प्रतिशत या उससे अधिक होती है, वहां पहला चुनाव (सरपंच पद) आरक्षित श्रेणी (SC/ST) के लिए निकाला जाता है।
