Homeराजस्थानजयपुर अलवर4 पंचायतों में 37 करोड़ के कार्याे का हुआ शिलान्यास व लोकार्पण,Panchayat...

4 पंचायतों में 37 करोड़ के कार्याे का हुआ शिलान्यास व लोकार्पण,Panchayat inauguration

Panchayat inauguration

चार वर्षाे में भीम देवगढ़ के प्रत्येक गॉव ढाणी की तस्वीर बदलीः विधायक रावत आपका बताया हुआ कोई भी काम अधूरा नहीः विधायक रावत

80 लाख के खेल स्टेडियम, 41 लाख के सब सेंटर और 50 लाख के पंचायत भवन का लोकार्पण

भीम 28 सितम्बर (महेन्द्र सालवी)

स्मार्ट हलचल/विधायक सुदर्शनसिंह रावत शुक्रवार को 4 पंचायतों में पूर्ण हुए विकास कार्याे के लोकार्पण एवं अपनी अनुशंषा पर विभिन्न मदों से स्वीकृत कार्याे के शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। विधायक रावत ने गुरूवार को उपखण्ड के टोगी कूकड़ा समेलिया हामेला की वेर में करीब 37 करोड़ से भी अधिक कार्याे का लोकार्पण व शिलान्यास किया। विधायक रावत ने बतौर मुख्य अतिथि समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपने वादे पर खरा उतरा हूॅ कि आपका बताया ऐसा कोई काम हो जो मैंने नही करवाया हैं। मैंने आपके सुझाए सारे काम शत प्रतिशत कराए है। विधायक रावत ने कहा प्रदेश की गहलोत सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। रावत ने कहा की प्रदेश की गहलोत सरकार प्रत्येक जाति धर्म समुदाय वर्ग के सामाजिक आर्थिक शैक्षिक विकास के लिए बड़े पैकेज दिए है। जो काम आजादी के बाद प्रदेश में आज तक नहीं हुए वो इन पांच वर्षाे में हुए है। यहां भी आपकी पंचायत में बड़े विकास कार्य हुए है। जिसकी लंबी सूची है। आज आपको 80 लाख का खेल स्टेडियम 41 लाख का उप स्वास्थ्य केंद्र 50 लाख का पंचायत भवन आदि पंचायतों मंे काम हुए है। इस दौरान सरपंच राकेश सालवी कंचन राठौड़ यशोदा कॅवर विमला खटीक सोनू कॅवर मनोहर सिंह शान्ता रावत पूर्व सरपंच अमर सिंह ओम प्रकाश टांक मोहन सिंह घीसू लाल खटीक भूपेन्द्र सिंह गोपाल सिंह पीटीआई किशोर चन्देल नारायण सिंह पटेल मोहन सिंह नेताजी लक्ष्मण सिंह प्रिंस हनुमन्त सिंह प्रभुदयाल नागर पूरण सालवी गोविन्द सिंह कुशलपुरा वरदा राम सालवी डाऊराम सालवी मोट सिंह धन्ना सिंह प्रभु सिंह थानेटा प्रकाश सिंह धन्ना लाल सेन अर्जुन सालवी मोहन लाल सालवी उदय सिंह रामेश्वर सिंह देवेन्द्र सिंह अमरा राम सालवी सहित हजारों जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -