Homeभीलवाड़ापंचायत प्रशासन की मनमानी अस्पताल और स्कूल के सामने बना रहे शौचालय,ग्रामीणों...

पंचायत प्रशासन की मनमानी अस्पताल और स्कूल के सामने बना रहे शौचालय,ग्रामीणों में रौष

मुकेश खटीक
मंगरोप।गांव के लोगों नें पंचायत प्रशासन पर अपनी मनमानी करने का आरोप लगाया है।ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत अपने चहेतो को राहत देने के लिए पूर्व में बने शौचालय तोड़कर पुनः उसी स्थान पर न बनाकर दूसरी जगह शौचालय का निर्माण करवाकर गांव में आपसी विवाद बढ़ाने का काम कर रही है।ग्राम पंचायत नें मंगलवार को सीनियर स्कूल के मुख्य गेट के पास रेडीमेट शौचालय रख दिया है।जिससे स्कूली छात्राओं को पढ़ने आने जाने में भी व्यवधान पैदा होगा।वहीं गांव के अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर पक्के शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है जिससे अस्पताल प्रबंधन सहित ग्रामीणों को भी आपत्ति है वहीं पास में हीं महिलाओं का आस्था का केन्द्र दशामाता का स्थान बना हुआ है जहां सालों से महिलाएं दशामाता का पूजन करती आ रही है।लेकिन इसके बावजूद भी ग्राम पंचायत नें अस्पताल परिषर के बाहर बजरी,सीमेंट एवं इंटें डलवाकर बुधवार सुबह शौचालय का निर्माण शुरू कर दिया था इसपर गांव के कुछ लोगों नें अस्पताल परिषर से स्टे नाले पर हों रहे शौचालय के निर्माण को लेकर आपत्ति जताते हुए मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बन्द करवा दिया लोगों का कहना है कि मोहर्रम का त्योहार होने से अस्पताल में अवकाश के चलते पंचायत गुपचुप तरीके से निर्माण कार्य चला रहा है।ग्रामीणों नें सीनियर स्कूल के बाहर से अस्थाई शौचालय हटवाने एवं अस्पताल परिषर के बाहर हों रहे निर्माण को रोककर पूर्व में तोड़े गए मसाणीया भेरूनाथ मार्ग पर महिला एवं पुरुष शौचालय का निर्माण जल्द शुरू करवाने कि मांग कि है। ग्रामीणों नें 10 दिन के भीतर कार्य शुरू नहीं होने पर मंगरोप भीलवाड़ा के मुख्य मार्ग पर जाम लगाने कि चेतावनी दी है।इस दौरान अनिल सोलंकी,वार्ड पंच प्रेमसुख खटीक,विमल गर्ग,शिवराज खटीक,मुकेश वैष्णव आदि सहित कई जने मौजूद थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES