शाहपुरा पंचायत समिति हेतु पंचायत समिति सदस्य के नामांकन 13 अक्टूबर से भरे जायेंगे।

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा।स्मार्ट हलचल|पंचायतराज संस्था आम चुनाव-2026 हेतु पंचायत समिति शाहपुरा के लिए पंचायत समिति सदस्य के नाम निर्देशन फॉर्म कल दिनांक 13 अक्टूबर से भरना शुरु होंगे। नाम निर्देशन फॉर्म 16 अक्टूबर को 3:00 बजे तक भरे जा सकेंगे। नामांकन फॉर्म प्रतिदिन 11:00 बजे से 3:00 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे। रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि नामांकन उपखंड कार्यालय शाहपुरा में भरे जाएंगे। नामांकन फॉर्म भरने के लिए कार्यालय में हेल्प डेस्क लगाई गई है।
भीलवाड़ा जिला परिषद सदस्य हेतु नामांकन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर।
जिला परिषद सदस्य के नामांकन जिला कलेक्टर कार्यालय भीलवाड़ा में स्वीकार किये जा रहे हैं, जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल 13 अक्टूबर दोपहर 3:00 बजे तक रहेगी।