राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल।महात्मा ज्योतिबा फुले मूर्ति अनावरण प्रोग्राम में पधारे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत को पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ कोटडी ने जिला सचिव सुरेश कुमार सुवालका व जिला प्रवक्ता रोहित उपाध्याय के सानिध्य में ज्ञापन दिया गया जिसमें पिछले 9 वर्षों से संविदा पर कार्य कर रहे हैं संविदा कर्मियों को अतिशीघ्र नियमित करने हेतु अनुरोध किया गया। उक्त कार्यक्रम में पधारे विधायक गोपीचंद मीणा व सांसद दामोदर अग्रवाल को भी ज्ञापन संघ द्वारा दिया गया तथा शीघ्र नियमितिकरण की मांग की गई। इस दौरान ब्लॉक संगठन मंत्री बलदेव सिंह राजपूत, महिला संगठन मंत्री सुनयना पारीक सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
