गंगापुरसिटी।स्मार्ट हलचल|पंचायतीराज चुनाव के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पंचायत समिति गंगापुर सिटी में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता शपथ का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. जगदीश गुर्जर विकास अधिकारी पंचायत समिति गंगापुर सिटी,ज्योति चतुर्वेदी महिला सुपरवाइजर,संदीप कुमार शर्मा कनिष्ठ सहायक एवं महिलाएं उपस्थित रही!इस दौरान विकास अधिकारी ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को मतदान की शपथ दिलाई और मतदान को लोकतांत्रिक त्यौहार के रूप में मतदान करने की नैतिक जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक अधिकार पर चर्चा की। साथ ही मतदाताओं से बिना किसी भय, प्रलोभन अथवा दबाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष और नैतिक मतदान करने का आह्वान किया गया। विकास अधिकारी ने बताया कि आज चिकित्सा विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग और राजीविका द्वारा सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक स्तर पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन कर और मतदाता शपथ दिलवाकर महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया है
उन्होंने उपस्थित महिलाओं और आम जन से आगामी पंचायतीराज चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम में मतदान जागरूकता संबंधी संदेश भी दिए गए।
पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के लिए
सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए आम मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है जिस से चुनाव में मतदान प्रतिशत में वृद्धि का प्रयास किया जाएगा