पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

बूंदी-स्मार्ट हलचल।पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ने जिलाध्यक्ष हेमराज सोनी के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपा कर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। हेमराज सोनी ने बताया की विगत दो वर्षों से पंचायती राज विभाग द्वारा संस्थाओं के मंत्रालयिक संवर्ग के 16 हजार कर्मचारियों के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया हुआ है।

उनके नैसर्गिक न्याय की मांगों को भी कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 की जांच के नाम पर लंबित किया हुआ है। ऐसा किसी संवर्ग में आज तक नही देखा गया कि किसी भर्ती के नाम पर कर्मचारियों की मांगों पर विचार ही नही

किया गया हो। प्रदेश स्तर से आंदोलन हेतु कलेन्डर जारी किया गया है। जिसमे प्रति दिन पृथक पृथक गतिवितिध्यो के माध्यम से राज्य सरकार का ध्यानआकर्षण किया जावेगा। फिर भी अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इस दौरान संगठन संरक्षक भरत सिंह, मनोज सोनी, मुस्तकीम, सरलाल गुर्जर, मुकेश सीसोदिया, प्रेमशंकर रघुवीर सुमर, लोकेश गोतम, रामप्रसार गौचर, कृष्णकांत शर्मा, भागीरथ चोधरी रामदेव बैरवा नेनवा, जीवेश सोनगरा, कालूलाल मीणा, देवेन्द्र बलाई, लाडबाई मीणा, महेश शर्मा, नरेन्द्र आमेरा, विनोद माथूर, सुरेन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे।