कांग्रेस पर तंज…. जिनके घर शीशे के होते हैं उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए- अग्रवाल
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने खास बातचीत में बताया की पंचायतीराज और नगर निकाय चुनाव को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार है सरकार पहले चाहती थी कि दोनों चुनाव एक साथ हो ओर वनस डे वन इलेक्शन की घोषणा पूरी हो सकती थी मगर वह नहीं हो पाया मगर अब भाजपा की भजन लाल सरकार पंचायती राज चुनाव करवाने जा रही है चुनाव को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है।
जिनके घर शीशे के होते हैं उन्हें दुसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए- अग्रवाल
अग्रवाल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुवे कहा कि कांग्रेस के लोग मुंह नहीं खोले वहीं बेहतर रहेगा जिनके घर शीशे के होते हैं उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। कांग्रेस ने क्या किया 15 से 20 सालों तक प्रधानों के चुनाव नहीं करवाए। कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की है। कांग्रेस के राज में इलाहाबाद हाई कोर्ट निर्णय के बावजूद आपातकाल थोपा गया। वह लोग हमें कानून की बात सीखाना चाहते हैं।
यह चुनाव कार्यकर्ताओं का
यह चुनाव कार्यकृताओं का चुनाव हे कार्यकृता हर तरीके से विधानसभा और लोकसभा में मेहनत करते हैं खून पसीना बहाते हैं झगड़े मोल लेते हैं । भाजपा इस बार पंचायती राज ओर नगर निकाय में जीतकर लौटेगी। इस बार कार्यकर्ताओं को अवसर प्राप्त होगा और नेताओं के साथ जिस प्रकार पार्टी खड़ी रहती है उसी प्रकार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रहेगी हर बार की तरह इस बार भी जनता का प्यार भरपूर मिलेगा ।
विधायक कोठारी के मुद्दे पर सांसद का तर्क
भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी के मुद्दे को लेकर सांसद ने कहा कि महापौर के चुनाव को लेकर इस विषय में सरकार के पास दो राय आई हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि महापौर के चुनाव सीधे हो ओर कुछ लोग कह रहे कि पार्षदों के माध्यम से हो । यह विषय सरकार के पास है अन्तिम निर्णय अब सरकार को लेना हैं। सरकार जो भी निर्णय लेगी उसके अनुसार चुनाव होगा।
1293 बीघा जमीन टेक्सटाइल पार्क के लिए आरक्षित रिको एरिया में ट्रांसफर
दामोदर अग्रवाल ने आगे कहा कि टेक्सटाइल पार्क की मांग लंबे समय से भीलवाड़ा की रही है जो अब भजन लाल सरकार पूरा करेगी। उसके लिए सरकार ने 1293बीघा जमीन आरक्षित नहीं की बल्कि रिको एरिया में ट्रांसफर भी किया है इस पार्क के विकास ओर सौंदर्य रूप देने के लिए 240 करोड़ रुपये बजट में पारित भी किए हैं कलेक्टर से बात की गई है इसका वर्क ऑडर आ गया है और टेंडर भी हो चुका हैं। वहीं केंद्र के बजट घोषणा में मेघा टेक्सटाइल पार्क को लेकर एक नई स्कीम आई है उसके लिए मैने केंद्रीय कपड़ा मंत्री और राजस्थान मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है जिसमें हमने कहा कि मेघा टेक्सटाइल पार्क का पहला हक भीलवाड़ा का है। मुझे विश्वास है इसमें हम जरूर कामयाब होंगे
दुबई में फसा सोमानी परिवार सुरक्षित आया अपने घर
दामोदर अग्रवाल ने कहा कि कुल 15 देश युद्ध में फंसे हुवे हैं भीलवाड़ा से सोमानी परिवार ने मेरे से मदद मांगी थी कहा था कि कुछ लोग दुबई गये है वह फंसे हुवे हैं हमने तुरंत प्रभाव सुरक्षा एजेंसियों और दुबई में अपने संबंध भी है फ्रेंड्स ऑफ इंडिया संस्था उनसे संपर्क किया 12 घंटों में पूरा परिवार सुरक्षित इंडिया लौट आया है। दो से तीन प्रकरण ओर आये है उनसे बात हुई है।
