Homeभीलवाड़ापांच हजार किसानों के नो करोड़ का मुआवजा अटका

पांच हजार किसानों के नो करोड़ का मुआवजा अटका

शाहपुरा । कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष मनीष नायक ने बताया कि उपतहसील ढिकोला के 5 हजार किसानों का 9 करोड़ रुपये मुआवजा भाजपा सरकार में बीमा कम्पनी की लापरवाही से अटका हुआ है।क्षेत्र के आमजन व किसानों द्वारा कही बार स्थानीय विधायक लालाराम बैरवा को अवगत करवाने के बाद भी कोई निस्तारण तक नही हुआ।स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधि कही बार जयपुर विधायक आवास व सचिवालय के चक्कर लगा आए फिर भी न मिल रहा न्याय।भाजपा सरकार बने डेढ साल हो गए परन्तु किसानों को अभी तक उनका मुआवजा न मिल रहा।इससे क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है।कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की सरकार में चल नही रही है।किरोड़ी लाल चाहते है किसानों को बीमा मिले। लेकिन बीमा कम्पनी मंत्री तक कि नही मान रहे।किसानों के खराबे की सारी रिपोर्ट पोजेटिव है।पूर्व जिला कलेक्टर शाहपुरा की खराबे की रिपोर्ट होने के बाद भी बीमा कम्पनी ने आपत्ति लगा रखी है।सरकार की बात बीमा कम्पनी द्वारा नही मानना ये प्रतीत होता है कि सरकार किस दबाव में काम कर रही है।अब लगता है मीडिया के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक मामले को गम्भीरता से अवगत करवाना होगा।शायद पांच हजार किसानों को न्याय मिलने की आखिरी उम्मीद जगे।स्थानीय विधायक का दायित्व होता है अपने क्षेत्र की जनता का कार्य तत्काल करवाना।परन्तु लगातार अवगत करवाने के बाद भी बार बार सिर्फ जूठे आश्वासन के अलावा कुछ न मिला।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES