पंडेर: DST और पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रक से 99.520 KG डोडा चूरा बरामद, पटियाला का चालक गिरफ्तार

पंडेर (स्मार्ट हलचल)। जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। रविवार को पंडेर थाना पुलिस और DST टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे 148डी पर एक ट्रक से भारी मात्रा में अफीम डोडा चूरा जब्त करने में सफलता हासिल की है।

ट्रक में कट्टों के बीच छिपा रखा था नशा

जानकारी के अनुसार, थानाधिकारी कमलेश (उनि) के नेतृत्व में गठित टीम ने नाकाबंदी के दौरान शाहपुरा की तरफ से आ रहे ट्रक नंबर PB 11 CR 2839 को रुकवाया। संदिग्ध लगने पर जब ट्रक की बारीकी से तलाशी ली गई, तो उसमें 4 कट्टों में भरा कुल 99.520 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ।

“गिरफ्तार आरोपी कर्णपाल उर्फ गगन सिंह पंजाब के पटियाला जिले का रहने वाला है। वह ट्रक के जरिए इस खेप को पंजाब सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और नेटवर्क के अन्य कड़ियों की तलाश जारी है।” – पुलिस प्रशासन

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

इस सफलता में थानाधिकारी कमलेश, एएसआई बृजमोहन, डीएसटी एएसआई अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल अवनिश, हेमसिंह, अर्जुन लाल, अजयपाल, रमेश, कैलाश, मुकेश कुमार, कमल टांडी, कन्हैयालाल और चालक हलीम मोहम्मद का विशेष योगदान रहा।