स्मार्ट हलचल/चौमहला/भाजपा मंडल द्वारा बुधवार को भाजपा कार्यालय ओसवाल दाल मिल परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर मनाई गई,कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियो ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला व उनकी उपलब्धियां गिनाई
कार्यक्रम में विधायक कालूराम मेघवाल चौमहला मंडल अध्यक्ष गौतम जैन अशोक गायरी ,देवी सिंह, राजेश नीमा दिलीप मोरी ,भगवान सिंह, रमेश राठौर साकरिया ,भूपेंद्र सिंह ,सीताराम वर्मा ,चंद्र सिंह, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।