Homeभीलवाड़ाभाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित

(दीपक राठौर)

बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखंड मानववाद के प्रणेता और अंत्योदय के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित की | इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बंजारा ने किया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के महत्व पर जोर दिया।

उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिजौलिया में पौधारोपण किया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा, मंडल उपाध्यक्ष शांति लाल जोशी, महामंत्री मुकेश धनोपिया और मुकेश धाकड़, वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश तिवाड़ी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मराज खटीक, उमाशंकर वैष्णव, शक्ति केंद्र संयोजक कमलेश कोली, बूथ अध्यक्ष चेतन पंवार, मंडल मीडिया प्रभारी कालू पुरी और सह प्रभारी तुलसी रिजवानी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES