पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

गंगापुर।स्मार्ट हलचल|भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय गंगापुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में सहाड़ा विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, चेतन प्रकाश डीडवानिया लखन काकानी रणदीप त्रिवेदी गणेशपुरा सरपंच रतन गुर्जर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष धीरज चंदेल, पार्षद रामप्रसाद माली, नवरत्न बेरवा, पूर्व पार्षद प्रह्लाद सुथार, नगर उपाध्यक्ष रूपचंद सैनी, मंडल उपाध्यक्ष पवन सोमानी, विष्णु माली, शंकर गाडोलिया, बबलू हरिजन, ओमप्रकाश सुवालका सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा में पंडित नेहरू के राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, वैज्ञानिक सोच एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प व्यक्त किया गया।