सांवरमल शर्मा
आसींद। 11 फरवरी 2021 गुरुवार। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आसींद द्वारा आज नरसिंह द्वारा मंदिर में जनसंघ के संस्थापक भारतीय जनता पार्टी के पथ प्रदर्शक प्रखर राष्ट्रवादी कुशल संगठन कर्ता अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण छिपा की अध्यक्षता में मनाई गई इस अवसर पर नवनिर्वाचित भाजपा नगर पालिका मंडल अध्यक्ष देवीलाल साहू एवं नवनिर्वाचित पार्षद गणो का माला एवं दुपट्टा पहना कर अभिनंदन भी किया गया इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष भंवरलाल चोर्डिया भंवरलाल कांठेड़ नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किरण सिंह चुंडावत, राहुल सिंह रावत ,रमेश चंद्र ट्रेलर ,पूर्व महामंत्री संपत लाल साहू ,पार्षद सत्येंद्र चौहान, नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चुंडावत, संजय कुमार सेन, उमेद सिंह चुंडावत नगर मंत्री अशोक कुमार छिपा ,भेरू लाल सुथार ,भेरू लाल प्रजापत, मंजूर पठान, संग्राम सिंह चुंडावत ऋतुराज सिंह सिसोदिया सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई मंच संचालन नगर महामंत्री गोपाल सिंह चुंडावत ने किया