Homeराज्यउत्तर प्रदेशपंडोखर महोत्सव व नवकुण्डीय श्री राम यज्ञ में इटावा से हजारों भक्त...

पंडोखर महोत्सव व नवकुण्डीय श्री राम यज्ञ में इटावा से हजारों भक्त करेंगे प्रतिभाग

(सुघर सिंह सैफई)

इटावा। स्मार्ट हलचल|विश्वविख्यात त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री पण्डोखर सरकार धाम पीठाधीश्वर गुरुशरण शर्मा के दिव्य सान्निध्य में इस वर्ष भी परंपरागत 29 वां श्री पण्डोखर धाम महोत्सव का विशाल आयोजन 12 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक पण्डोखर धाम में संपन्न होगा। जिसमें इटावा से हजारों की संख्या में भक्त पंडोखर धाम पहुंचेंगे।यह जानकारी देते हुए श्री पंडोखर सरकार के शिष्य व जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, व भक्त सुघर सिंह ने बताया कि इस वर्ष 29 वाँ पण्डोखर धाम महोत्सव ऐतिहासिक व भव्य होगा। महोत्सव की शुरुआत 12 अप्रैल को भव्य मंगल कलश यात्रा व श्रीराम महायज्ञ से होगी। 12 अप्रैल शाम को देव जादूगर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 13 अप्रैल से 19 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा का वाचन राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर सच्चिदानंद बालप्रभु जी महाराज के द्वारा होगा। 13 अप्रैल को हास्य कलाकार जय सिंह राजा अपनी प्रस्तुति देंगे एवं इसी दिन राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों द्वारा प्राचीन मलखंब कला का प्रदर्शन किया जाएगा। 14 अप्रैल को हास्य कलाकार जीतू खरे बादल ग्रुप बुन्देली लोकगीतों व राई नृत्य की प्रस्तुति होगी। 15 अप्रैल को पण्डोखर सरकार धाम पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर कुमार सत्यम ग्रुप की गजल नाइट होगी तथा विश्व प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत के कलाकार पुनीत इस्सर अपनी अभिनय कला का प्रदर्शन करेंगे। 16 अप्रैल को अल्ताफ राजा एण्ड ग्रुप की बॉलीवुड नाइट होगी। 17 अप्रैल को छोटू सिंह रावणा एण्ड ग्रुप राजस्थान की खाटू श्याम की भजन संध्या होगी। 18 अप्रैल को सुप्रसिद्ध अभिनेत्री व सिंगर अक्षरा सिंह की भोजपुरी नाइट होगी एवं बॉलीवुड अभिनेता अरुण बख्शी व बिंदु दारा सिंह भी अभिनय कला प्रदर्शित करेंगे। 19 अप्रैल को बुंदेली रंगारंग नाइट में हास्य कलाकार आशीष उपाध्याय, ककू भैया एवं राजीव शुक्ला एंड ग्रुप के द्वारा मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 20 अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्रख्यात कथावाचक राघवेन्द्र पाराशर प्रतिदिन श्रीरामकथा करेंगे।

20 अप्रैल को बुंदेलखंड की ख्यातिनाम कलाकार कविता शर्मा ग्रुप, अंजली कुशवाहा ग्रूप व हरिया भैया एवं चंद्रभान वासुदेव के द्वारा बुंदेली गीतों और नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। 21 अप्रैल को जय विजय सचान, सुरेश अलबेला, सुनील पाल, सरदार प्रताप फौजदार, नरेंद्र सिंह बेदी की लाफटर नाइट एवं जगदंबा इंटरनेशनल ग्रुप द्वारा झांकी प्रस्तुत की जाएगी। 22 अप्रैल को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में पद्मश्री सुनील जोगी, शंभू शिखर, सुमित मिश्रा, गौरव चौहान, भुवन मोहिनी, योगिता चौहान, प्रीति पांडे, ज्योति त्रिपाठी की उपस्थिति होगी। 23 अप्रैल को अवधेश कुमार ठाकुर रंग रसिया झांकी ग्रुप वृंदावन के द्वारा बृज वंदना, राधा कृष्ण मयूर महारास, लट्ठमार व फूल होली सहित विभिन्न झांकी व नृत्य प्रदर्शन होगा। 23 व 24 अप्रैल को देवा थापा नेपाल, पूनम पहलवान हरियाणा आदि नामी महिला एवं पुरुष पहलवानों का विशाल दंगल होगा। 24 अप्रैल को आल्हा साम्राज्ञी संजू बघेल की भजन संध्या होगी। 25 अप्रैल को शहनाज अख्तर ग्रुप की भजन संध्या होगी। 26 अप्रैल को नीरज के के झांकी ग्रुप के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 27 अप्रैल को सुधीर व्यास ग्रुप की भजन संध्या होगी। 27 अप्रैल से 1 मई तक बृज रज अभिषेक वशिष्ठ के द्वारा श्री हनुमत कथा होगी। विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाली अंतरराष्ट्रीय जादूगर सुश्री आँचल के द्वारा अपने हैरतअंगेज जादू का प्रदर्शन 28, 29 एवं 29 अप्रैल को मैजिक शो के दौरान किया जाएगा

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES