Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़सुवानिया गांव में मगरमच्छ आने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम...

सुवानिया गांव में मगरमच्छ आने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने पहुंच रेस्क्यू किया

ओम जैन 

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|गंगरार उपखण्ड के ग्राम पंचायत सुवानिया के सुवानिया में ग्राम में प्रातः 6 बजे पानी की टंकी के पास मगरमच्छ आ जाने से ग्राम वासियों में हड़कंप मच गया।सुुवानिया प्रशासक गोपाल गाडरी की सुचना पर व कपासन रेंजर सुरेश कुमार जाट के निर्देशानुसार वन विभाग की रेस्क्यू टीम सुुवानिया पहुंची और मगरमच्छ का करीब दो घंटे की कसमकस के बाद मगरमच्छ पर काबू पाकर रेस्क्यू करने के बाद मगरमच्छ को बस्सी वन्य जीव अभयारण्य छोङा गया।
इस दौरान भाजपा जिला मंत्री सत्यनारायण मेनारिया, सुुवानिया प्रशासक गोपाल गाडरी, चित्तोड़गढ फलाईग टीम व गंगरार नाका स्टाफ नाथू सिंह, नाका प्रभारी देवीलाल रेगर, रमेशचंद्र सालवी, मदन सिंह, अमरा अहिर, किशन गाडरी, नाका स्टाफ सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। सुबह एक और मगरमच्छ था जो रेस्क्यू टीम पकङने की कोशिश की लेकिन सफल नही हो पाये थे दोपहर बाद वापस रेस्क्यू टीम वापस सुुवानिया आई और ग्राम वासियों के सहयोग से मगरमच्छ को सावधानीपूर्वक रेस्क्यू करने में सफल रही। मगरमच्छ को रेस्क्यू टीम द्वारा बस्सी वन्य जीव अभयारण्य में सफलतापूर्वक छोड़ने पर सुवानिया प्रशासक व ग्राम वासियों द्वारा रेसक्यू टीम का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES