Homeराजस्थानजयपुरपुष्कर के माधुपुरा गांव में पैंथर की दशहत ,15 से ज्यादा मवेशियों...

पुष्कर के माधुपुरा गांव में पैंथर की दशहत ,15 से ज्यादा मवेशियों को अपना शिकार बन चुका

पुष्कर के माधुपुरा गांव में पैंथर की दशहत
*15 से ज्यादा मवेशियों को अपना शिकार बन चुका

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/अजमेर/स्मार्ट हलचल/अजमेर जिले के कई रिहायशी इलाकों में हाल ही में पैंथर (तेंदुए) की चहलकदमी की कई खबरें सामने आई। क्षेत्र में लगातार पैंथर देखे जाने की सूचना के बाद से दहशत का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार लगातार घट रहे जंगलों और भोजन की कमी के चलते वन्य जीव आबादी में विचरण कर रहे हैं। ये पारिस्थितिक वश बिगड़ने और वन विभाग, पुलिस प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती है। इससे वन्य जीवों के साथ-साथ आमजन के जीवन को भी खतरा है।
रविवार देर रात्रि माधुपुरा बूढ़ा पुष्कर क्षेत्र और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की मूवमेंट से हड़कंप मच गया। क्षेत्रवासियों ने देर रात तेंदुए का मूवमेंट देखा। तेंदुए ने गाय के एक बछड़े को अपना शिकार बनाया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट लगातार जारी है और अब तक लगभग 15 से ज्यादा मवेशियों को अपना शिकार बन चुका है। उक्त सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी।

हालांकि तेंदुए की मूवमेंट की सूचना से क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। क्षेत्र वासियों का कहना था कि क्षेत्र में पैंथर तेंदुए के मूवमेंट से आमजन में भय का माहौल है। सभी घबराए हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही बताते हुए कहा कि जल्द ही कारगर उपाय करने चाहिए।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES