सूंडकिया में पैंथर के पगमार्क मिले, पकड़ने को लगाया पिंजरा

 

वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों में दहशत बरकरार

बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 5 अगस्त सांगोद तहसील के सूंडकिया गांव में पैंथर की दहशत अभी कम नहीं हुई है। गांव में कीचड़ में पैंथर के ताजा पगमार्क मिलने से ग्रामीणों में फिर से डर का माहौल है।
वन विभाग ने पैंथर को पकड़ने के लिए प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है। विभाग की टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है और पगमार्क के सहारे पैंथर को ट्रेस किया जा रहा है।
गौरतलब है कि 3 दिन पहले सूंडकिया में पैंथर ने एक गाय का शिकार किया था। इससे पहले टिमली गांव में भी भैंस का शिकार किया गया था।
पैंथर के लगातार मूवमेंट से सूंडकिया, टिमली और आसपास के गांवों के किसान रात में खेतों में जाने से बच रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले न निकलें और पैंथर दिखने पर तुरंत सूचना दें।