Homeराजस्थानकोटा-बूंदीगबन के दो साल पुराने मामले में पापड़ा सरपंच गिरफ्तार, जेल भेजा

गबन के दो साल पुराने मामले में पापड़ा सरपंच गिरफ्तार, जेल भेजा

 मामराज मीणा

-गबन के 2 साल पुराने मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत पापड़ा के सरपंच रामचंद्र चौधरी को गिरफ्तार
-पापड़ा सरपंच रामचंद्र चौधरी व तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी देवकरण बेरा के खिलाफ 13 लाख 42 हजार 881 रू की सरकारी राशि के गबन का स मुकदमा दर्ज करवाया था।

स्मार्ट हलचल/विराट नगर विधानसभा क्षेत्र में गबन के 2 साल पुराने मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत पापड़ा के सरपंच रामचंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर रामचंद्र चौधरी को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी सरपंच को जेल भेज दिया गया। सीओ रोहित सांखला ने बताया कि 31 अक्टूबर 2022 को विराटनगर पंचायत समिति के तत्कालीन विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश बावता ने पापड़ा सरपंच रामचंद्र चौधरी व तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी देवकरण बेरा के खिलाफ 13 लाख 42 हजार 881 रू की सरकारी राशि के गबन का स मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस पर ने पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरपंच वीं रामचंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर बर न्यायालय में पेश किया, जहां से ड़ उसे जेल भेज दिया गया। वर्ष 2022 में पापड़ा ग्राम न्द्र पंचायत के उपसरपंच व ग्रामीणों ने ज सरपंच व तत्कालीन ग्राम विकास र्ग, अधिकारी के खिलाफ सरकारी राशि के दुरुपयोग की शिकायत की थी।कई बार नोटिस देने के बाद भी राशि जमा नहीं कराई। गबन की राशि की वसूली के लिए पंचायत प्रशासन ने दोनों को कई बार नोटिस देकर 18% ब्याज सहित भुगतान जमा कराने के निर्देश दिए थे, जिस पर तत्कालीन विकास अधिकारी ने 21 अक्टूबर 2022 को महज 2 लाख की वसूली राशि जमा करवाई, लेकिन सरपंच ने कोई राशि जमा नहीं करवाई। 31 अक्टूबर 2022 को सरपंच रामचंद्र चौधरी व तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी देवकरण बेरा के खिलाफ अनियमित भुगतान व गबन का मुकदमा दर्ज हुआ। जिस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद पंचायत समिति प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी ने जांच करते हुए सरपंच रामचंद्र चौधरी के विरुद्ध ₹668441 के अनियमित भुगतान और गबन की राशि की वसूली प्रस्तावित की थी, वहीं तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी देवकरण बेरा के खिलाफ जांच कमेटी ने 654441 रुपए के अनियमित भुगतान व गबन की राशि प्रस्तावित की थी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES