कागज बचाने की पहल, डिजिटल अंदाज में पहुंचेगा अग्रसेन जन्मोत्सव का न्योता

(पंकज पोरवाल)

11 से 20 अक्टूबर तक होंगे 10 दिवसीय धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजन, व्हाट्सएप के जरिए समाजबंधुओं तक पहुंचेगा कार्यक्रमों का पूरा कैलेंडर

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|कागज बचाने के साथ समाज को डिजिटल रूप से जोड़ने की पहल अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट ने भगवान अग्रसेन जन्मोत्सव की तैयारियों को ई-पत्रिका के जरिए नई दिशा दी है। 11 से 20 अक्टूबर तक होने वाले 10 दिवसीय जन्मोत्सव के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों की पूरी जानकारी अब डिजिटल माध्यम से समाजबंधुओं तक पहुंचेगी। ट्रस्ट की ओर से ई-पत्रिका का भव्य विमोचन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए ट्रस्ट ने हर वर्ष की तरह इस बार भी कागजी पत्रिका के स्थान पर ई-पत्रिका तैयार की है। इसमें जन्मोत्सव के दौरान होने वाले सभी आयोजनों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध रहेगी। इससे समाज के प्रत्येक परिवार को कार्यक्रमों की तारीख, समय और आयोजन संबंधी जानकारी डिजिटल माध्यम से समय पर मिल सकेगी। जन्मोत्सव की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। सभी जोन समितियों के माध्यम से कार्यक्रमों की जानकारी और आमंत्रण पत्र घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं। ई-पत्रिका विमोचन के दौरान अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन खेमका, कोषाध्यक्ष रवि रेड्डी, सहमंत्री मुकेश पाटोदिया, ट्रस्टी गोपाल बंसल एवं ललित अग्रवाल मौजूद रहे। अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष ऋतु नागौरी, सहित समाज के कई गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में अग्रवाल नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सचिव वेंकटेश गोयल, धीरज अग्रवाल, बिजेश बंसल, दीपक गुप्ता, मनीष अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, कृष्ण गोपाल मंगल, महेश अग्रवाल, शिवम बंसल एवं श्रेयांश अग्रवाल उपस्थित रहे। ट्रस्ट एवं नवयुवक मंडल पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं से ई-पत्रिका को अधिक से अधिक अग्रबंधुओं और व्हाट्सएप समूहों में साझा करने की अपील की, ताकि जन्मोत्सव के सभी आयोजनों की जानकारी समय पर प्रत्येक परिवार तक पहुंच सके।