Homeराजस्थानकोटा-बूंदीपारीक महिला मंडल द्वारा आयोजित फागोत्सव, रंग-संगीत और भक्ति से गूंजा पारीक...

पारीक महिला मंडल द्वारा आयोजित फागोत्सव, रंग-संगीत और भक्ति से गूंजा पारीक भवन

“आज नार बनाओ री रसिया को…”होली खेल रहे बांके बिहारी”

कोटा। स्मार्ट हलचल/पारीक समाज महिला मण्डल द्वारा वार्षिक फागोत्सव का भव्य समारोह गुरुवार को किशोरपुरा स्थित पारीक भवन में संपन्न हुआ। पारीक महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भक्ति एवं आनंद की अनुपम छटा बिखेरी।
सायं 6:00 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में राधा—कृष्ण की मनमोहक झांकी का विशेष आकर्षण रहा। अध्यक्ष रासबिहारी पारीक ने बताया​ कि सुप्रसिद्ध भजन गायक राजेंद्र पारीक और मोहित पारीक ने अपनी श्याम कृपा मंडली के साथ भक्ति संगीत की ऐसी सुरीली बयार बहाई कि पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
महिला मंडल की अध्यक्षा निर्मला पारीक ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर सभी का मन मोह लिया। समाजबंधुओं ने पारंपरिक गणवेश में कार्यक्रम में शिरकत की और फूलों की होली खेलकर फागोत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम में “खेलनियो फाग चलो चलो रंगीलो आयो फागणियो”, “आज बिरज में होली रे रसिया”, “आज नार बनाओ री रसिया को”, “होली खेल रहे बांके बिहारी” और “आज रंग बरस रहा” जैसे पारंपरिक फाग गीतों पर समाज की महिलाओं और युवतियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।

विशिष्ट अतिथियों का जमावड़ा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शशी पारीक उपस्थित रहीं।विशिष्ट अतिथि एड.कल्पना पारीक थी। इस अवसर पर डॉ. के.के. पारीक, , सर्वब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी ममता तिवाड़ी, अंजना दीक्षित, संतोष शर्मा, वंदना वशिष्ठ, डॉ. अनिल शर्मा तथा राजेंद्र गौतम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
महिला मंडल की ओर से महिला अध्यक्ष निर्मला पारीक एवं पदाधिकारी मोना पारीक, विद्या पारीक, रानी पारीक, भारती पारीक, ममता पारीक, प्रतीक्षा पारीक, रेखा पारीक, कल्पना पारीक, वंदना पारीक ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। पुरुष प्रकोष्ठ से रवि प्रकाश पारीक, रासबिहारी,शिवगोपाल पारीक,विनोद पारीक, देवेंद्र पारीक,डा.रेवती रमन पारीक,डा.अरूण पारीक ने सक्रिय भूमिका निभाई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES