Homeस्पोर्ट्सस्टार शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रच दिया इतिहास

स्टार शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रच दिया इतिहास

Paris Olympic 2024: भारत की स्टार महिला शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कमाल कर दिया और भारत के लिए पहला मेडल जीतने में सफल रहीं। 22 साल की मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में अपने विरोधियों को पीछे छोड़ते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता और इतिहास रच दिया। ओलिंपक में ये मनु भाकर का पहला मेडल रहा जबकि पिछले ओलंपिक यानी 2018 में टोक्यो में वो किसी भी इवेंट में क्वालिफाई तक नहीं कर पाई थीं। मनु भाकर ओलंपिक में भारत के लिए शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बनीं।

मनु भाकर टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने की बड़ी दावेदार थीं। तब उनकी पिस्टल खराब हो गई थी और वह पदक नहीं जीत पाईं थी। लेकिन टोक्यो की कमी को उन्होंने पेरिस में पूरा कर दिया है और पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उनसे पहले ओलंपिक में कोई भी भारतीय महिला शूटर पदक नहीं जीत पाई थी। अब ये कीर्तिमान उन्होंने अपने नाम कर लिया है।

कौन है मनु भाकर

निशानेबाज मनु भाकर ने पिस्टल शूटिंग में अपने असाधारण कौशल से अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में अपना नाम बनाया है. हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मनु का जन्म 18 फरवरी, 2002 को हुआ था और वह निशानेबाजी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे होनहार युवा एथलीटों में से एक हैं. छोटी उम्र से ही मनु ने खेलों में गहरी रुचि दिखाई और शूटिंग में अपना जुनून खोजने से पहले मुक्केबाजी, टेनिस और स्केटिंग जैसे दूसरे खेल भी खेल चुकी है.

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES